फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम ने बदली करवट, ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश से बढ़ी ठिठुरन

Tue, 23 Jan 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव हुआ। सुबह से निकली चटख धूप के बाद आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे एक बार फिर ठंड की वापसी हो गई।

विज्ञापन


मौसम में अचानक हुए परिवर्तन का पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम का मिजाज बदलेगा। ठंड का दौर लौटेगा। फिलहाल अगले दो से तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

इस साल अभी तक सीजन की अच्छी बर्फबारी को पहाड़ तरस रहे हैं। कुछ बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में तो बर्फबारी हुई है लेकिन ज्यादातर जगहों पर बारिश या बर्फबारी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ पड़ने की संभावना

snowfall
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे।

उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। बर्फबारी भी होगी। विशेषकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ पड़ने की संभावना है।
 
उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद बारिश संभावना है। बारिश की वजह से राजधानी के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें