फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज बदलेगा मौसम, आठ जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बर्फबारी के भी आसार

Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश भर में आठ अक्तूबर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने के आसार हैं। आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के आठ जिलों में आज तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। जबकि चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


जबकि इन जिलों के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश भर में आठ अक्तूबर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने के आसार हैं।

Kedarnath Heli Seva: अंतिम स्लॉट के लिए इस दिन खुलेगा पोर्टल, 13 से 21 अक्तूबर के लिए बुक होंगे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में आठ अक्तूबर तक तेज बारिश होने की संभावना है।

खासकर छह और सात अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें