फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नीती घाटी में माइनस 10 पहुंचा तापमान, गदेरे और झरने जमे, बर्फीली आकृति देख उत्साहित हो रहे पर्यटक

Thu, 11 Dec 2025 10:42 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

नीती घाटी में माइनस 10 तापमान पहुंचा है। गदेरे और झरने जम गए हैं। यहां बर्फीली आकृतियां देख पर्यटक उत्साहित हो रहे हैं।
विज्ञापन
नीती घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीती घाटी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में यहां तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। इस कारण यहां बहने वाले गाड-गदेरे और झरने जम गए हैं। बर्फ में तब्दील पानी की विभिन्न तरह की आकृतियां देखकर यहां पहुंचने वाले पर्यटक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बारिश नहीं होने से क्षेत्र में कोरी ठंड पड़ रही है। लगातार पाला गिरने से तापमान में गिरावट हो रही है। तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंचने से यहां बहने वाले नदी-नाले का पानी जम गया है। इस नजारे को देखने के लिए पर्यटक देश के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...SIR: 22 साल में दोगुने हुए मतदाता... छंटनी के लिए प्री एसआईआर, यहां बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता; देखें आंकड़े
विज्ञापन


सर्दियों में अपने पैतृक घरों को छोड़कर नीती घाटी के ग्रामीण जिले के निचले इलाकों में चले जाते हैं। अब यहां कुछ युवक होम स्टे संचालित कर रहे हैं जिसमें पर्यटकों के रहने व खाने की व्यवस्था हो रही है। नोएडा से नीती घूमने आए अमित का कहना है कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा है। मन आनंदित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें