फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पहाड़ी से गिरा भारी मलबा और बोल्डर, बदरीनाथ हाईवे करीब एक घंटे तक रहा बंद

Thu, 12 Sep 2024 02:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/कर्णप्रयाग

सार

कमेड़ा में बदरीनाथ हाईवे लगभग एक घंटे बंद रहने से वाहन फंसे रहे। बारिश के चलते यहां लगातार पहाड़ी से मलबा-बोल्डर गिर रहा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली कर्णप्रयाग में कमेड़ा के निकट दो स्थानों पर बृहस्पतिवार को पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे करीब एक घंटे तक बंद रहा। जेसीबी मशीन से मलबा हटाए जाने के बाद हाईवे यातायात के लिए सुचारु हुआ। सुबह से जारी बरसात के कारण पहाड़ी से मलबा आने व बोल्डर टूटने के कारण बदरीनाथ हाइवे कमेड़ा स्लाइडिंग जोन और पेट्रोल पंप के निकट बाधित हो गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: नफरती भाषण देने पर शिव शक्ति धाम डासना के महंत पर मुकदमा, वीडियो हुआ था वायरल

सुबह सात बजे करीब हाइवे बंद होने से दोनों ओर वाहन फंसे रहे। एनएचआइडीसीएल द्वारा जेसीबी मशीन से मलबा साफ करने के बाद आठ बजे करीब हाईवे को छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया ।

विज्ञापन

बुधवार रात्रि से हो रही बारिश के चलते सिमली- ग्वालदम - अल्मोड़ा हाईवे थराली के पास सुनला में पहाड़ी से मलबा आने के चलते बंद हो गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें