फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज कई इलाकों में भारी बारिश, रोके गए पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्री और स्कूली बच्चे

Wed, 14 Sep 2022 12:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अगले 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।  उधर, चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आज कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
उफान पर नदियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चालू मानसून सीजन में यह चौथी बार है, जब ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


उधर, पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से किरोड़ा नाला उफान पर आ गया। ग्रामीणों और पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्री व स्कूली बच्चों की आवाजाही रोक दी गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है।

उन्होंने कहा कि शासन और जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अगले 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, मौसम विभाग ने देहरादून और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। डीएम सोनिका ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tomato Flu: उत्तराखंड में बच्चों को टोमैटो फ्लू से बचाव के लिए गाइडलाइंस जारी, पढ़ें कैसे करें बचाव
विज्ञापन


चमोली के विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आज 14 सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार चमोली जनपद में बुधवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें