फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 108 सड़कें बंद

Fri, 04 Sep 2026 07:40 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में मौसम ने पहाड़ी जिलों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के साथ भूस्खलन और सड़कें बंद होने से कई क्षेत्रों में आवाजाही पहले ही प्रभावित है।
विज्ञापन
सड़कें बंद (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

वहीं राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें...देहरादून: एमडीडीए कॉलोनी में वारदात; घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, हाथ से गायब मिला सोने का कंगन
विज्ञापन


राज्य में 108 सड़क बंद

राज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते बृहस्पतिवार को 108 सड़कें बंद रहीं। अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में 11, चमोली में 16 मार्ग बंद हैं। चंपावत में एक, देहरादून में पांच, नैनीताल में 23, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में 10 और उत्तरकाशी में सात मार्ग बंद हैं। इन मार्गाें के बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें