रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे गांव के युवा, बड़े व महिलाएं
गौंडार-मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर दो दिनों तक फंसे रहे 293 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए अभियान में गौंडार गांव के ग्रामीण दो दिन तक जुटे रहे। कई युवाओं ने यात्रियों को बिस्कुट और पानी भी उपलब्ध कराया। ग्रामीण सरोजी देवी, पूजा देवी, शिवदेई देवी, सुलेख आदि ने बताया कि उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद की जिसकी उन्हें खुशी है। तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने कहा कि अभियान में गौंडार गांव के प्रत्येक व्यक्ति ने अपनी भागीदारी निभाई है। वहीं, ग्रामीण नीलम देवी, जोंकी देवी, विशंभरी देवी, शिवदेई देवी, राय सिंह, संदीप, कैलाश, हिमांशु, सुंदर सिंह आदि ने अरविंद पंवार, गोपाल सिंह, अजीत, प्रदीप, हर्षवर्धन, मंजीत, यशोधर आदि ने बताया कि जिस तरह के हालात पैदा हुए। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा का कहना है कि आपदा की घटनाओं को रोका नहीं जा सकता है लेकिन इन घटनाओं से कम से कम नुकसान हो इसके लिए ठोस कार्ययोजना की जरूरी है।