फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान, नैनीताल में लगातार भूस्खलन जारी

Wed, 12 Sep 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। पूरे दिन में दो से तीन दौर की बारिश हो सकती है। 

वहीं बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ में मलबा और बोल्डर आने से मंगलवार रात नौ बजे से बंद था जो बुधवार को सुबह आठ बजे सुचारू हो गया। जिले में अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले 14 संपर्क मार्ग बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल में रईस होटल मार्ग का एक और हिस्सा बलियानाले में समाया

landslide
बलिया नाले से लगातार हो रहे भूस्खलन की जद में आकर एक और हिस्सा दरक कर मंगलवार को बलियानाले में समा गया। सोमवार को इसी जगह खड़े होकर डीएम विनोद कुमार सुमन ने निरीक्षण किया था।

रईस होटल क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते हरीनगर से बीरभट्टी को जाने वाला मार्ग अब पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जिसके चलते अब हरीनगर क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। इस क्षेत्र में लगातार पहाड़ी से भूस्खलन जारी है। मंगलवार सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मुनादी कर लोगों से भूस्खलन वाले स्थानों के पास न जाने की अपील भी की। खतरे की जद में आ रहे मकान में रह रहे लोगों को अन्य जगहों पर भेजा गया। 

लूम हो कि सोमवार को विधायक संजीव आर्य, डीएम वीके सुमन ने हरीनगर से बीरभट्टी को जाने वाले मार्ग पर खड़े होकर रईस होटल क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन का जायजा लिया था, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह स्थान बलियानाले में समा गया। मामले की जानकारी होने पर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार केआर आर्या, पटवारी अमित साह समेत पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। भूस्खलन वाले क्षेत्र से गुजर रहे लोगों को रोक दिया गया। इसी के साथ ही इस क्षेत्र से पैदल आने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें