दून में सबसे ज्यादा नए मतदाता बढ़े
जिला- कितने नए मतदाता
देहरादून- 40,393
ऊधमसिंह नगर- 35,845
नैनीताल- 13,934
हरिद्वार - 21349
उत्तरकाशी- 555
चमोली- 2294
रुद्रप्रयाग- 420
टिहरी- 544
पौड़ी- 2298
पिथौरागढ़- 4218
बागेश्वर- 2081
अल्मोड़ा- 1660
चंपावत- 2686
मैदानी जिलों का ईपी रेशियो फिर भी कम
भले ही मैदानी जिलों में बड़ी संख्या में मतदाता बढ़े हों लेकिन इनका मतदाता-जनसंख्या अनुपात फिर भी राज्य औसत से कम है। राज्य का औसत 704 है, जिसके मुकाबले देहरादून का ईपी रेशियो 633, हरिद्वार का 696 और ऊधमसिंह नगर का 591 है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेवर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जैसे पर्वतीय जिलों का ईपी रेशियो राज्य औसत से अधिक है।
30-39 आयुवर्ग में सर्वाधिक मतदाता
प्रदेश में 18-19 आयु वर्ग के 1,04,338, 20-29 आयुवर्ग के 15,89,099, 30-39 आयुवर्ग के 22,70,039, 40-49 आयुवर्ग के 17,83,464, 50-59 आयुवर्ग के 12,36,635, 60-69 आयुवर्ग के 7,83,212, 70-79 आयुवर्ग के 4,38,882, 80 से अधिक आयुवर्ग के 1,66,031 मतदाता हैं।
सीईओ ने ली राजनैतिक दलों की बैठक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक हुई। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को वोटर लिस्ट के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, राजनैतिक दलों में भाजपा से पुनीत मित्तल, पंकज शर्मा, कांग्रेस से मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, बहुजन समाज पार्टी से सत्यपाल एवं दिग्विजय, आम आदमी पार्टी से अशोक सेमवाल उपस्थित रहे।