ठेकेदार रिश्वत नहीं देना चाहते थे लिहाजा विजिलेंस में शिकायत कर दी। डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि उनकी शिकायत की जांच की गई। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद एक ट्रैप टीम तैयार कर शिकायतकर्ता के साथ सतपुली भेजी गई।
टीम ने कौशल कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। डायरेक्टर ने बताया कि कौशल कुमार देहरादून के लोअर तुनवाला के लक्ष्मीपुरम का रहने वाला है। उसके घर की भी तलाशी की गई है। कई दस्तावेज व संपत्ति के दस्तावेज लेकर जांच की जा रही है। आरोपी को शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।