बैठक में मौजूद प्रभाकर के सामने ही आमोद ने कहा कि चार लाख रुपये मांगे गए। इस पर सहकारिता मंत्री सक्रिय हुए। आमोद की शिकायत के बाद प्रभाकर को निलंबित कर दिया गया। वहीं, निबंधक बीएम मिश्र ने बताया कि इस मामले में अपर निबंधक आनंद शुक्ला जांच अधिकारी बनाए गए हैं। उनसे जांच को तय समय पर पूरी करने को कहा गया है।
उत्तरकाशी व यूएसनगर डीसीबी से रिकवरी के आदेश
निबंधक बीएम मिश्र के मुताबिक उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर के बोर्ड सदस्यों को सरकारी खर्च पर गोवा आदि की सैर कराई गई। यह मामला सोशल मीडिया में भी उछला था। इस मामले में दोनों बैंकों से रिकवरी का आदेश जारी किया गया है। इस मामले की भी विस्तृत जांच होगी।
झबरेड़ा सहकारी समिति का एडीओ भी निलंबित
निबंधक के मुताबिक झबरेड़ा की एक सहकारी समिति में 22 लाख की फर्जी लूट का मामला सामने आया था। इस मामले में नियमित रूप से निरीक्षण न करने के आरोप में एडीओ को भी निलंबित किया गया है। इसी के साथ चेतावनी जारी की गई है कि निरीक्षण आदि में किसी तरह की कोताही न बरती जाए।