फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश की 7466 ग्राम पंचायतों में 15 को उपप्रधानों का चुनाव, अधिसूचना जारी, हरिद्वार नहीं शामिल

Tue, 07 Jul 2026 10:44 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के निर्वाचन की प्रक्रिया को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की सभी समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है, जिसमें पंचायत सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन
उपप्रधान के चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए चुनाव 15 जुलाई को होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। इस चुनाव में हरिद्वार जिला शामिल नहीं है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक, 7466 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान के पद के लिए ये चुनाव हो रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे
विज्ञापन


नामांकन 15 जुलाई को सुबह 10 से 11 बजे, नामांकन पत्रों की जांच 11 से 12 बजे, नाम वापसी का मौका दोपहर 12 से 12:30 बजे, चुनाव चिह्न का आवंटन 12:30 से एक बजे और मतदान दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे होगा। इसके बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इस संबंध में सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी मंगलवार को अधिसूचना जारी करेंगे। इस चुनाव में सभी ग्राम पंचायतों के सदस्य शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें