इस बीच अग्रिम पंक्ति में तैनात आईटीबीपी ने राज्य सरकार से इन चौकियों के इस्तेमाल की इजाजत मांगी तब यह मामला सामने आया। अब प्रदेश सरकार की ओर से इन चौकियां को उत्तराखंड को हस्तांतरित करने की कोशिश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में 24 दिसंबर को राजस्व विभाग, गृह विभाग और अन्य संबंधित विभागों की बैठक होगी।
यह राज्य गठन से पूर्व गठित विशेष पुलिस बल की चौकियां हैं। राज्य गठन के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात यह पुलिस बल समाप्त कर दिया गया था, लेकिन चौकियां अब भी उत्तर प्रदेश के अधीन हैं। इन चौकियों को उत्तराखंड में हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।
- सुशील कुमार, सचिव राजस्व