फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ऑनलाइन : स्कूलों में एक जुलाई से शुरू हो सकती है ऑनलाइन पढ़ाई 

Mon, 28 Jun 2021 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 30 जून को गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो जाएंगी। इसके बाद शिक्षकों को स्कूल बुलाकर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो सकती है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 30 जून को गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो जाएंगी। इसके बाद शिक्षकों को स्कूल बुलाकर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जा सकती है।

विभागीय मंत्री की ओर से भी इस संबंध में एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई का निर्देश दिया गया है। हालांकि, अभी छात्र-छात्राओं को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए विभाग की ओर से अभी बच्चों को स्कूल न बुलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक छात्र-छात्राओं को अभी स्कूल बुलाया जाना संभव नहीं है। विभाग की ओर से भी इस संबंध में अभी कोई तैयारी नहीं है। शिक्षकों को कब से स्कूल बुलाया जाए इस पर निर्णय लिया जाना है। शिक्षा सचिव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुलने के संबंध में शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के स्तर से निर्णय लिया जाना है। 

बोर्ड रिजल्ट के संबंध में आज जारी होगा शासनादेश 
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार किए जाने का फार्मूला तय हो चुका है। औपचारिक रूप से इस पर सहमति बन चुकी है। सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें