प्रदेश की पहली 15 सदस्यीय अंडर-19 बालिका टीम घोषित कर दी गई है। धर्मशाला में 15 से 23 अक्तूबर तक होने वाली टी-20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेने टीम बृहस्पतिवार को रवाना होगी। निष्ठा फरासी को टीम मैनेजर बनाया गया है।
तनुष क्रिकेट एकेडमी में हुए ट्रायल के बाद 10 दिवसीय शिविर के लिए 25 महिला क्रिकेटरों को चुना गया था। शिविर समाप्ति के बाद 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने बताया कि टीम कप्तानी कंचन परिहार को सौंपी गई है।
इसके अलावा 15 सदस्यीय टीम में अंजली गोस्वामी, रुचि चौहान, निशा मिश्रा, राघवी बिष्ट, पूजा राज, ज्योति गिरी, राधा चंद, गरिमा रौतेला, चेतना पांडे, भानवी, अंकिता बिष्ट, लक्ष्मी बसेड़ा, मुदिता ग्रोवर और प्रमिला रावत को जगह मिली है। टीम के साथ सविता निराला को कोच, अपूर्वा नदकर्णी को ट्रेनर और मीनाक्षी नेगी को फिजियो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।