फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बनीं सुपर हाउस वाइव्स, किया फेमिली संग डिनर

Thu, 31 Dec 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस सेलिब्रेशन ‘उत्तराखंड उदय’ के दौरान इंटरनेशनल हाउस वाइफ डे (तीन नवंबर) पर आयोजित स्टार होटल कांटेस्ट की विजेता चार प्रतिभागियों ने बुधवार रात अपने-अपने परिवार को होटल सैफरॉन में डिनर कराया। अमर उजाला और शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के इस अभिनव आयोजन में विजेता महिलाओं को उपहार भी भेंट किए गए।
विज्ञापन


अमर उजाला ने वूमेन इंपावरमेंट के उद्देश्य से पहली बार इस अभिनव कार्यक्रम की शुरुआत की। इस आयोजन का मूल उद्देश्य लोगों को यह बताना था कि हाउस वाइफ क्या नहीं कर सकतीं। उन्होंने स्वयं घर परिवार संभालने की भूमिका का चुनाव किया है। वरना वह तो देश को भी चला सकती हैं।

इस अभिनव पहल के तहत उत्तराखंड की चार हाउस वाइफ को अमर उजाला गेस्ट एडिटर कांटेस्ट में गेस्ट एडिटर चुना गया था। इसके साथ ही चार अन्य महिलाओं को भी स्टार होटल कांटेस्ट के तहत चुना गया। इस मौके पर शिवालिक इंस्टीट्यूट के अमित सिंह और मनमोहन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


शादी के आठ साल बाद किया बाहर साथ में पहला डिनर
शादी को आठ साल हो गए हैं, लेकिन कभी मैं और मेरे पति इस तरह बाहर डिनर के लिए नहीं गए। मैंने सोचा भी नहीं था कि इस तरह से हमें साथ में डिनर करने का मौका मिलेगा और सबसे बड़ी बात कि ये डिनर मेरी तरफ से है। 
-प्रेमा खुल्ब, निवासी, बद्रीश कालोनी
विज्ञापन

कभी नहीं भूल पाएंगे नए साल का सबसे खूबसूरत तोहफा

पति की नौकरी ही ऐसी है कि उनका ज्यादातर समय बाहर ही कटता है। छह महीने या साल भर में घर आते हैं। इसलिए थोड़ा बुरा लगता है। बहुत शिकायतें होती है, लेकिन आज बहुत अच्छा लग रहा है। हम दोनों साथ में बाहर डिनर कर रहे हैं। इतना समय बिता रहे हैं। इससे मैं बहुत खुश हूं। मेरे लिए अमर उजाला और शिवालिक की ओर से यह नए साल का तोहफा है।
-पूजा असवाल, बंजारावाला

सास-ससुर को दावत, मेरे लिए स्पेशल टाइम
हरिद्वार निवासी विनीता कहतीं हैं कि सास-ससुर को अपनी तरफ से डिनर कराना मेरे लिए बहुत स्पेशल टाइम है। यह सबसे अलग अनुभव है। वहीं, विनीता के पति कुनाल ने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है। लेकिन पत्नी की कमाई से ऐसा डिनर करना वाकई में अलग अनुभव है।

मेरी कल्पना से बाहर था यह अनुभव
मेहूंवाला निवासी बीना सिद्दीकी ने कहा कि हाउस वाइफ के लिए अमर उजाला ने जो मौका दिया है, इससे हर हाउस वाइफ में कहीं न कहीं एक उम्मीद जगी है कि वह भी कुछ कर सकती है। वीना के पति जहूर अहमद ने कहा कि वैसे तो मैं ही परिवार को लेकर बाहर जाता था, लेकिन आज वाइफ का ले जाना अलग ही मजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें