उत्तराखंड के 16वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का जो आगाज अमर उजाला ने किया था उसे शानदार तरीके से अंजाम उत्तराखंडवासियों ने दिया।
इसके लिए सभी उत्तराखंडियों को बधाई-धन्यवाद। अमर उजाला ने उत्तराखंड उदय की कड़ी में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की थी, जिनमें बड़ी संख्या में पाठकों ने भाग लिया।
13 दिन तक चली उत्तराखंड उदय आगाज से अंजाम तक प्रश्नोत्तरी में हजारों की संख्या में पाठकों ने मेल, व्हाट्सएप और अमर उजाला कार्यालय पर बड़ी संख्या में प्रविष्टयां भेजी।
रोजाना लकी ड्रॉ के जरिए 10 विजेताओं नाम प्रकाशित किए गए। 13 दिन में कुल 130 विजेता चुने गए। क्विज और स्टार होटल कांटेस्ट की सभी विजेताओं को पुरस्कार की जानकारी 20 तारीख के बाद व्यक्तिगत रूप से फोन करके दी जाएगी।
पेंटिंग, फोटोग्राफी/सेल्फी और कविता/स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि नौ नवंबर थी। इसमें बड़ी संख्या में प्रविष्टियां आई हैं, जिनका दीपावली के बाद मूल्यांकन होगा।
विजेताओं की घोषणा अमर उजाला निर्णायक मंडल 20 नवंबर के बाद करेगा। इसकी सूचना अमर उजाला के माध्यम से दी जाएगी। तो पढ़ते रहें अमर उजाला...