फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कलों में उत्तराखंड उदय की धूम, जश्न का माहौल

Sat, 07 Nov 2015 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
होली स्टेप मांटेसरी स्कूल ने 15वें वार्षिकोत्सव में उत्तराखंड उदय का जश्न मनाया। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से खूब समां बांधा।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम टाउनहॉल में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ कवि पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को प्रदेश की स्थापना के बारे में अहम जानकारियां दी। कवि रतन सिंह जौनसारी और लेखक मित्रानंद बडोनी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

स्कूल के प्राचार्य गीतू मदान ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद गणेश वंदना से शुरुआत हुई। बच्चों ने गढ़वाली नृत्य से उत्तराखंडी संस्कृति को पेश कर खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा धर्मराज की कचहरी, अंग्रेजी नाटक सेव वाटर भी खासा आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर निदेशक सुनील मदान ने छात्रों को उत्तराखंड उदय और प्रदेश की स्थापना के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र, अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

दून इंटरनेशनल में काटा केक, किया नाटक

दून इंटरनेशनल स्कूल में उत्तराखंड उदय के तहत केक काटने के बाद नाटक प्रतियोगिता का आयोजन कर जश्न मनाया गया। स्कूल के छात्र प्रदेश की स्थापना के उत्सव को लेकर उत्साहित नजर आए।

शुक्रवार को दून इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में निदेशक एचएस मान, निदेशक प्रशासन एवं वित्त सोनिका मान, प्रिंसिपल हेमा थपलियाल और वाइस प्रिंसिपल दिनेश बड़थ्वाल ने सबसे पहले स्थापना दिवस की खुशी में केक काटा। इस मौके पर एचएस मान ने बताया कि प्रदेश का विकास करने के लिए हम सभी को योगदान देना चाहिए।

समारोह में नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। अशोका हाउस ने ओबे ट्रैफिक रूल्स, अकबर हाउस ने सेव एनवायरमेंट, रंजीत हाउस ने करप्शन और टेरेसा हाउस ने ड्रग एब्यूज पर शानदार नाटक का मंचन किया। समारोह में टेरेसा हाउस विजेता रहा। अकबर हाउस दूसरे स्थान पर रहा। नितीश भारद्वाज, कार्तिकेय चमोला और प्रनीत कंसल को शानदार प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर भारी संख्या में छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।

समरवैली स्कूल ने दिखाई उत्तराखंडी फिल्म

समरवैली स्कूल में भी अमर उजाला की मुहिम उत्तराखंड उदय का जबर्दस्त असर देखने को मिला। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को उत्तराखंड पर बनी शॉर्ट फिल्म दिखाई। स्कूल का मकसद बच्चों को प्रदेश की संस्कृति से रूबरू कराना था।

शुक्रवार को समरवैली स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल कर्नल जसविंदर सिंह रिटा. ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थापना हम सबके लिए खुशी की सौगात थी। हम सबको मिलकर प्रदेश के विकास के लिए योगदान देना चाहिए। उत्तराखंड की संस्कृति और यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित विशेष शॉर्ट फिल्म बच्चों को दिखाई गई। बच्चे भी इस खास मौके पर काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ने प्राइमरी में मनाया उत्तराखंड उदय

डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट आफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज की ओर से उत्तराखंड उदय के समारोह का समापन प्राइमरी स्कूल के छोटे बच्चों के साथ किया गया।

डॉल्फिन स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी की ओर से आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में संस्थान की ओर से सहसपुर ब्लॉक के दूरस्थ रामसावाला में जूनियर हाईस्कूल अब्दुल्लापुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 107 मरीजों का परीक्षण और उपचार किया गया। अधिकांश मरीजों को मौके पर ही फिजियोथेरेपी उपचार और दवायें दी गयी।

मुख्य चिकित्सक डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों में अधिकांश स्किन एलर्जी, पेट गैस, दमा तथा जोड़ों के दर्द के मरीज थे। शिविर में डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. विवेक चौहान, डॉ. जय श्री और डॉ. मनमीत सिंह ने योगदान दिया। इसके बाद संस्थान के छात्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मांडूवाला पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों को पहले तो उत्तराखंड की स्थापना की जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को मुफ्त में किताबें व स्टेशनरी बांटी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. शैलजा पंत, निदेशक डा. अरुण कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर विपुल गर्ग, आदित्य स्वरूप, प्रेरणा बहुगुणा, डा. श्रुति शर्मा, मालती साहनी सहित भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें