फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCC: जल्द मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा यूसीसी विधेयक, पहले राजभवन में होगा परीक्षण

Fri, 16 Feb 2024 03:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा से हाल ही में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक को पास किया गया था। जिसका मकसद एक ऐसा कानून बनाना है, जो शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने से जुड़े मामलों में सभी धर्मों पर लागू होगा।
विज्ञापन
यूसीसी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा से पास होने के बाद समान नागरिक संहिता विधेयक राजभवन पहुंच गया है। इसे जल्द मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक भी राजभवन पहुंच चुका है।

विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा से हाल ही में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक को पास किया गया था। जिसका मकसद एक ऐसा कानून बनाना है, जो शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने से जुड़े मामलों में सभी धर्मों पर लागू होगा। इसके अलावा सरकार की ओर से नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक भी मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया है।

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्रियों के साथ 20 फरवरी को अयोध्या जा सकते हैं सीएम धामी, हो रहा विचार
विज्ञापन


विधेयक में चिह्नित आंदोलनकारियों और उनके एक आश्रित को राजकीय सेवा में क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। लंबे इंतजार के बाद सरकार की ओर से विधेयक को राजभवन भेजा गया है।
विज्ञापन


सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन के मुताबिक, यूसीसी विधेयक और राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक राजभवन को मिल चुका है। परीक्षण के बाद यूसीसी विधेयक राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें