अब केवल यह टीमें लेंगी हिस्सा
बेंगलुरु में होने वाले सुब्रतो कप अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट में अब केवल 13 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें हैं : चंडीगढ़, सीआईएससीई, आईपीएससी, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, नागालैंड, बिहार, एनबीएस, पश्चिम बंगाल और आईएसएसओ।
चौंकाने वाला है महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का मामला
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (देहरादून) का मामला चौंकाने वाला है क्योंकि यह राज्य सरकार की ओर से संचालित स्पोर्ट्स कॉलेज है। स्पोर्ट्स कॉलेज में खिलाड़ियों को उचित मेडिकल जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। खेल प्रेमियों का कहना है कि यदि कॉलेज में ओवरएज खिलाड़ियों को प्रवेश दिया गया है, तो मेडिकल और चयन प्रक्रिया में सुधार करना होगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धंस रहे पहाड़ के गांव, हाईवे पर भी बड़ी-बड़ी दरारें, दहशत में आए कई लोगों ने रातोंरात छोड़े घर
क्या कहते हैं खेल विभाग के अधिकारी
खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सरकारी प्रमाण पत्रों के आधार पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन होते हैं। उम्र के लिए नगर पालिका और नगर निगम के प्रमाण पत्रों को देखा जाता है। जो संवैधानिक रूप से मान्य है लेकिन बेंगलुरु में एयर फोर्स की ओर से मेडिकल कराया गया था। जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के चार और एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के पांच खिलाड़ी तय से अधिक उम्र के निकले।