वह अपनी जोड़ीदार गोवा की तनिष केस्तो के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। अदिति इससे पहले भी तीन बार भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी चंडीगढ़ में चल रहे इंडिया कैंप में प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं।
लक्ष्य सेन ने पी. कश्यप को हराया
लक्ष्य सेन ने फुलरटन अमेरिका में चल रहे यूएस ओपन-2019 में अपने से कई रैंक ऊपर हमवतन पी. कश्यप को सीधे सेटों में शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया है। उत्तराखंड निवासी लक्ष्य ने पहले दौर में कश्यप को 21-11 और 21-18 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में लक्ष्य का अगला मुकाबला भारत के ही राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा से होगा।