फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो आईएएस और छह पीसीएस अफसरों का तबादला, पढ़ें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शासन ने दो आईएएस और छह पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सविन बंसल से नैनीताल के जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का दायित्व हटा दिया गया है। वे नैनीताल के जिलाधिकारी हैं। जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार अब कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा को दिया गया है।

विज्ञापन


पीसीएस बीएस चलाल से अपर निदेशक प्रशिक्षण हल्द्वानी का प्रभार वापस ले लिया गया है। वे मंडी परिषद के निदेशक बने रहेंगे। हल्द्वानी में निदेशक सेवायोजन जीवन सिंह नगन्याल को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शहरी विकास निदेशालय देहरादून में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात पीसीएस अफसर अशोक कुमार पांडेय अब अपर निदेशक होंगे। शासन ने संयुक्त निदेशक के पद पर पीसीएस अधिकारी कमलेश मेहता को तैनात किया है।

मेहता को डिप्टी कलेक्टर देहरादून के दायित्व से मुक्त किया गया है। सूचना आयोग के प्रभारी सचिव बंशी लाल राणा को अपर आयुक्त (प्रशासन) गढ़वाल मंडल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे हरक सिंह रावत के स्थान पर ये प्रभार संभालेंगे, रावत इन दिनों अवकाश पर चल रहे हैं। हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र सिंह नेगी को गेल इंडिया लिमिटेड हरिद्वार के राजस्व अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें