रुद्रप्रयाग जनपद के तिनसोली गांव निवासी जवान देवेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह पैरा मिलिट्री में थे। उनका परिवार ऋषिकेश में रहता है। जबकि माता-पिता गांव में रहते हैं।
बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर गांव लाया जा रहा है। जहां मंदाकिनी नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक है।