परिवहन सचिव एवं आयुक्त शैलेश बगौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में मालभाड़े में बढ़ोतरी को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। किराया निर्धारण समिति के प्रस्तावों को दरकिनार करते हुए एसटीए ने पुरानी दरों को ही लागू करने की बात कही। बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक मैदानी इलाकों में 29 पैसा प्रति क्विंटल प्रति किमी व पर्वतीय इलाकों में 44 पैसा प्रति क्विंटल प्रति किमी की दर से भाड़ा लिया जाएगा।
टैक्सी की कीमत के अनुसार किराया
बैठक में सिटी बसों, आटो, टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी करते हुए अब गाड़ी की कीमत के हिसाब से टैक्सी को चार श्रेणियों सामान्य, डीलक्स, लक्जरी व सुपर लक्जरी श्रेणी में बांटा गया। अलग अलग श्रेणी की टैक्सी के लिए अलग दरें निर्धारित कर दी गई हैं।
आटो का न्यूनतम किराया 50 रुपये
आटो संचालक पहले एक किमी के लिए 50 रुपये किराया लेंगे। उसके बाद प्रत्येक किमी पर 15 रुपये किराया वसूला जाएगा। वहीं रात के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि की गई है। अब दिन की तुलना में रात में 25 की जगह 50 फीसदी अतिरिक्त किराया वसूला जा सकेगा।
श्रेणी - मैदानी मार्ग - पर्वतीय मार्ग
साधारण क श्रेणी - 105 पैसे/किमी/यात्री - 150 पैसे/किमी/यात्री
साधारण ख श्रेणी - मूल दर का 1.70 गुना - मूल दर का 1.70 गुना
वातानुकूलित सेवा
क श्रेणी - मूल दर का 1.25 गुना - मूल दर का 1.25 गुना
इंटेगर्ल कोच - मूल दर का 1.90 गुना - मूल दर का 1.90 गुना
सुपर इंटेगर्ल (वोल्वो)कोच - मूल दर का 3.00 गुना - मूल दर का 3.00 गुना
चारधाम व हेमकुंड यात्रा मार्ग पर विशेष/स्थाई परमिट बसों का किराया
सीटिंग क्षमता - वाहन श्रेणी - किराया रुपये/किमी) - प्रतीक्षा शुल्क(रुपये/किमी)
20 सीट तक - - 55
21 से 30 सीट - साधारण - 50 - 3500
- डीलक्स - 60 - 5000
- वातानुकूलित - 70 - 5500
31 से 45 सीट - साधारण - 60 - 5000
- डीलक्स - 65 - 6000
- वातानुकूलित - 75 - 7000
नोट: किराया दरें निजी क्षेत्र व रोडवेज बसों की मंजिली गाड़ियों के लिए है।