फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नए साल पर पहली बार होगा उत्तराखंड ट्रैवल कान्क्लेव

विज्ञापन
विज्ञापन
-पर्यटन विभाग की कवायद, कान्क्लेव में वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन पर होगा फोकस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। नए साल में उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंड ट्रैवल कान्क्लेव होगा। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें देशभर के हितधारक शामिल होंगे और वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन पर जोर दिया जाएगा।

शनिवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें कान्क्लेव के आयोजन पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। राज्य के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड टूरिज्म कान्क्लेव का आयोजन होगा। यह कान्क्लेव इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के सहयोग से होगा, जिसमें होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, उत्तराखंड टूरिज्म रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन


सचिव गर्ब्याल ने कहा कि यह दो दिवसीय बी2बी कान्क्लेव राज्य को वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन और जिम्मेदार पर्यटन के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा। डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल टूर ऑपरेटर्स, वेडिंग प्लानर्स, इवेंट एवं कॉन्सर्ट आयोजकों तथा साहसिक पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं को अपने उत्पादों एवं सेवाओं को एक्सपो एवं डिस्प्ले प्रारूप में प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही, वेडिंग टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल टूरिज्म व रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पर केंद्रित मीटिंग्स और थीमैटिक सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा, निदेशक वित्त रोमिल चौधरी, अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद, उप निदेशक पर्यटन अमित लोहनी, उत्कर्ष चौहान, जीएमवीएन के जीएम लक्ष्मी राज चौहान, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष रवि गुसाईं, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष अभिषेक अहलवालिया, सुनील राणा, राकेश पंत, महेन्द्र धिल्लड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

देशभर में होंगे रोड शो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड पर्यटन की ओर से पूरे देश में रोड शो कराए जाएंगे। जिसके तहत शीतकालीन पर्यटन, साहसिक पर्यटन, इको टूरिज्म वैलनेस टूरिज्म इत्यादि का देशभर में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके प्रथम चरण में नई दिल्ली में 10 जनवरी को उत्तराखंड पर्यटन की ओर से पहला रोड शो प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें