परिवहन निगम के पास हैं करीब 850 बसें
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम के पास गत वर्ष तक निगम और अनुबंध पर संचालित हो रहीं करीब 900 बसें थीं। इनमें से 50 बसें कंडम हो चुकी हैं। अब करीब 850 बसों का ही संचालन किया जा रहा है। इनमें से भी बड़ी संख्या में ऐसी बसें हैं जो अपना किमी पूरा कर चुकी हैं। निगम जिनको नीलाम करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि आगामी दो महीने में निगम को 200 नई बसें मिल सकती हैं।
राेडवेज बसों का सहूलियत के हिसाब से रूट बदला जा सकेगा। इसके लिए सभी डिपो के केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। केंद्र प्रभारियों को रूट बदलने से पहले मुख्यालय में सूचित करना होगा। आईटी टीम की ओर से फौरन नया रूट अपडेट किया जाएगा।
- क्रांति सिंह, महाप्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगम