फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आखिर फाइल चली... उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस खरीदने के लिए समिति गठित, टेंडर जल्द

Wed, 12 Feb 2025 12:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

माना जा रहा है कि इसी सप्ताह बस खरीद का टेंडर निकल जाएगा। पहले तय हुआ था कि जिस टाटा कंपनी से बसें खरीदी गई हैं, उसी टेंडर को आगे बढ़ाते हुए उसी दाम पर बसें खरीदी जाएं।
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड परिवहन निगम ने 100 बस खरीद के नए टेंडर के लिए समिति का गठन कर दिया है। इसी सप्ताह टेंडर जारी होगा। माना जा रहा है कि इस साल ही नई बसें निगम को मिल जाएंगी। परिवहन निगम की 100 नई बसों की तत्काल खरीद के लिए पिछले साल 21 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


पहले तय हुआ था कि जिस टाटा कंपनी से बसें खरीदी गई हैं, उसी टेंडर को आगे बढ़ाते हुए उसी दाम पर बसें खरीदी जाएं। इसका प्रस्ताव वित्त को भेजा तो वित्त विभाग ने इसे रोक दिया था। इसके बाद नए सिरे से वित्त को नए टेंडर का प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर मुहर लग गई थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बजट देखकर ही पास करें निकाय...नए बोर्ड गठन के बाद अब बजट को लेकर शासन ने शुरू की सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार माह से बस खरीद फाइलों में ही चल रही है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से इस सुस्ती का मुद्दा उठाया था। अब परिवहन निगम की एमडी रीना जोशी ने टेंडर के लिए समिति का गठन कर दिया है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह बस खरीद का टेंडर निकल जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें