सीएम धामी ने किया नई बसों का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब हाई तकनीक से लैस बीएस-6 बसें उत्तराखंड में सड़कों पर फर्राटा भरेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में आज 130 नई बसें शामिल हो गई हैं। देहरादून आईएसबीटी पर सीएम धामी ने बसों का लोकार्पण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई बसों के चलने से अब पहाड़ों के दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।