फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag News: पयाल गांव के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस व कार की टक्कर, एक महिला समेत कुछ यात्री चोटिल

Tue, 14 Jul 2026 01:35 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
विज्ञापन
देवप्रयाग पौड़ी मार्ग पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवप्रयाग पौड़ी मार्ग पर पयाल गांव के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस व कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार सीएचसी खिर्सू के डॉ जीशान की पत्नी इला  घायल हो गई। सूचना पर  मौके पर पहुची बाह बाजार पुलिस से पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा उनको निजी वाहन से सीएससी देवप्रयाग भेज दिया गया था।

विज्ञापन


प्रभारी  थानाध्यक्ष बाह बाजार रविन्द्र भंडारी ने बताया कि देवप्रयाग पौड़ी मार्ग पर रेल परियोजना स्थल के आगे पयाल गांव के पास पौड़ी से देहरादून जा रही उतराखंड परिवहन निगम की बस व हरिद्वार से खिर्सू जा रही कार की आमने सामने सीधी टक्कर हो गई। कार सवार डॉ जीशान और उनकी पत्नी इला मौजूद थे। उनकी पत्नी इला को सिर हाथों पर चोट आई है।

ये भी पढ़ें...Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी मामला, बीकेटीसी के कई और कर्मचारी भी रडार पर, CCTV में दिखीं संदिग्ध हरकतें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बस सवार कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं। उन्हें  प्राथमिक उपचार दिया गया। बाह बाजार पुलिस  दुर्घटना के मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें