फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: छह आईएएस अफसरों समेत 13 के ट्रांसफर, लेनिवि में 38 इंजीनियरों के हुए प्रमोशन 

Tue, 14 Jul 2020 10:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों समेत 13 अफसरों के विभागों में फेरबदल कर दिया है। मंगलवार को प्रभारी सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) भूपाल सिंह मनराल ने इनके आदेश आदेश जारी किए।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी व सचिव सौजन्या से महानिरीक्षक, निबंधन तथा आयुक्त कर का प्रभार हटा दिया गया है। उनके पास शेष विभाग बने रहेंगे। अपर सचिव आईटी व विज्ञान प्रौद्योगिकी विजय यादव को वन का दायित्व दिया गया है। अपर सचिव अहमद इकबाल को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व निदेशक प्रशिक्षण व तकनीकी शिक्षा के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। वे अन्य प्रभारों के साथ महानिरीक्षक निबंधन व आयुक्त कर का प्रभार देखेंगे।


अपर सचिव सोनिका को उनके पास पहले से मौजूद प्रभारों के साथ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का जिम्मा दिया गया है। यूएसनगर के डिप्टी कलेक्टर गौरव कुमार को नगर आयुक्त काशीपुर का एडिशनल चार्ज दिया गया है। पीसीएस झरना कमठान से एडिशनल मिशन डायरेक्ट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का दायित्व हटा दिया गया है। उन्हें अपर सचिव तकनीकी शिक्षा व निदेशक प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे। अपर सचिव अभिषेक त्रिपाठी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ एडिशनल मिशन डायरेक्टर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस बाजपुर चीनी मिल के जीएम प्रकाश चंद से नगर आयुक्त काशीपुर का दायित्व हटा दिया गया है। रजिस्ट्रार भूमि अर्जन प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त कोटद्वार के पद पर मूल तैनाती दी गई है। उनके बाकी के प्रभार यथावत रहेंगे। अपर सचिव गृह आईपीएस कृष्ण कुमार वीके को अपर पुलिस महानिरीक्षक कारागार (अपर पुलिस महानिदेशक कारागार) का प्रभार भी दिया गया है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव गृह अतर सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक कारागार के दायित्व से मुक्त किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

लेनिवि में 38 इंजीनियर प्रोन्नत  

शासन ने जूनियर इंजीनियर और एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर से प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर (एई) के पद पर 38 इंजीनियरों को  प्रमोशन दे दिया है। प्रमोशन के साथ ही उन्हें नई तैनाती स्थल पर दे दिए गए हैं। मंगलवार को सचिव लोनिवि आरके सुंधाशु के निर्देश पर पदोन्नति आदेश जारी हो गए। 

एडिशनल एई से प्रभारी एई बनने वालों में मनोज कुमार महतोलिया, प्रकाश चंद पंत, कमल कुमार पांडे, अशोक ध्यानी, ज्योति सिंह, द्वारिका प्रसाद, नरेश कुमार, वेदपाल सिंह, प्रणवीर सिंह शिवराज सिंह, राजेंद्र गिरी, कपिल कुमार, प्रवेश कुमार, तसलीम अहमद, अनिल कुमार, अश्विनी यादव, जितेंद्र कुमार, अतुल कुमार वर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार, मनु सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, अब्दुर्र्रहीम, संजय वर्मा, सचिन अशोक, महक सिंह, अनिल कनौजिया, सुरेंद्र चंद सुशील कुमार, संजय कुमार सैनी, साहब सिंह, अरविंद प्रताप सिंह,  आनंद गिरी, विनेश कुमार, पुरनपुरी गोस्वामी, मोहन सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। इनके अलावा तीन जूनियर इंजीनियर प्रदीप सिंह, गोविंद सिंह मेहरा व संतेंद्र सिंह रावत को भी प्रभारी एई बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें