फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैपडील पर मिलेंगे उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद

Fri, 16 Oct 2015 12:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाद्री ब्रांड से उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद उपभोक्ताओं को अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास केंद्र ने इसके लिए स्नैपडील के साथ करार किया है। डायरेक्ट सेलिंग की वजह से ये उत्पाद उपभोक्तओं को ऑनलाइन मार्केट के हिसाब से उपलब्ध होंगे। इस समय हथकरघा केंद्र करीब दस स्थानों पर स्थापित किए गए हिमाद्री एंपोरियम से इन उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहा है।

हिमाद्री के तहत हथकरघा एवं हस्तशिल्प केंद्र रिंगाल, बांस, जूट, अंगोरा ऊन से बनी शॉल, लकड़ी की कारीगरी, तांबे के बर्तन आदि को नए कलेवर में विकसित कर रहा है। इसके लिए बाकायदा डिजायन संस्थानों से भी सहयोग लिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, काशीपुर, चमोली आदि में कई स्वयं सहायता समूह और गैर सरकारी संगठन इस काम में लगे हुए हैं। इसके तहत मुख्य रुप से सोवनियर उत्पाद भी विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लघु उद्योग मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के मुताबिक ऑनलाइन इन उत्पादों का एक बड़ा बाजार विकसित हो सकता है। इस स्थिति को देखते हुए ही ऑनलाइन शॉपिंग के लिए इन उत्पादों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस काम के लिए केंद्र ऑनलाइन कंपनी स्नैपडील के साथ करार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें