फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पंचतत्व में विलीन हुईं इंदिरा और 22 जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...

Mon, 14 Jun 2021 05:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। वहीं, सरकर ने आगामी 22 जून तक के लिए कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया है। वहीं चमोली जिले में जोशीमठ-मलारी हाईवे रेणी गांव के समीप मलबा आने से करीब 20 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सरकार ने एक हफ्ते के लिए कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का सोमवार को रानीबाग के चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उधर, मानसून ने भी उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन


मानसून 2021 : उत्तराखंड में भी पहुंचा मानसून, इस साल एक हफ्ते पहले ही राज्य में दी दस्तक
उत्तराखंड में 13 को जून मानसून पहुंच चुका है। इस साल मानसून ने एक हफ्ते पहले ही राज्य में दस्तक दी है। वहीं राज्य में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली हुई, जिससे लोगों को मानसून का आगाज होने का अहसास नहीं हो पा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड: 22 जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, इन तीन जिलों के लिए खोली चारधाम यात्रा
उत्तराखंड सरकार ने आगामी 22 जून तक कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। वहीं राज्य के तीन जिलों के लोगों के लिए चारधाम यात्रा भी खोल दी गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...




उत्तराखंड : पंचतत्व में विलीन हुईं कांग्रेस की कद्दावर नेता इंदिरा हृदयेश, आखिरी बार देखने को उमड़ी भीड़, तस्वीरें
उत्तराखंड कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश सोमवार को रानीबाग के चित्रशिला घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गईं और इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले सोमवार की सुबह आज दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड : जोशीमठ-मलारी हाईवे 20 मीटर तक क्षतिग्रस्त, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद
जोशीमठ-मलारी हाईवे रेणी गांव के समीप करीब 20 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे नीती घाटी के गांवों का देश-दुनिया से संपर्क टूट गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

टिहरी : मैक्स जीप पहाड़ से पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत कई लोग घायल
टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में रायवाला प्रतीत नगर से रुद्रप्रयाग जा रही मैक्स जीप (यूके 07 टीए 3244) हिंडोलाखाल कुंजापुरी से डेढ़ सौ मीटर पहले पहाड़ से पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें