फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली बचाने वाले भवनों पर काम करेगा उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऊर्जा दक्ष भवनों को बढ़ावा देने के लिए राजधानी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। बिजली खपत कम करने वाले ऊर्जा दक्ष भवनों पर उत्तराखंड काम करेगा। इसके लिए सोमवार को उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (उरेडा) की ओर से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) के सहयोग से ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता (ईसीएसबीसी-2024) के प्रभावी क्रियान्वयन व जागरूकता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

इंटीग्रेटिव बिल्डिंग डिजाइन, ऊर्जा एवं डे-लाइट सिमुलेशन विषय पर दो दिवसीय टाइप-बी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन में विभिन्न भवन निर्माण से जुड़े विभागों के अभियंता, वास्तुविद्, नगरीय निकायों के अधिकारी, निजी क्षेत्र के अभियंता व भवन डिजाइन से जुड़े अन्य पेशेवर शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ईसीएसबीसी-सी(वाणिज्यिक) और ईसीएसबीसी-आर (आवासीय) के प्रावधानों, अनुपालन प्रक्रिया, ऊर्जा दक्ष भवन डिजाइन, डे-लाइट सिमुलेशन तथा इंटीग्रेटिव बिल्डिंग डिजाइन के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बताया गया कि बीईई की ओर से वर्ष 2024 में प्रकाशित ईसीएसबीसी-2024 को राज्य में प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से उरेडा अब तक प्रदेश में कुल सात प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। उरेडा का राज्य स्तरीय पार्क में एक सुपर ईसीबीसी डिमॉन्स्ट्रेशन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव है, जो भविष्य में ऊर्जा दक्ष और सतत भवन निर्माण का एक मॉडल एवं लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें