स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी, चेक मीटर पर भी नियम
नई संहिता में आयोग स्मार्ट मीटर से जुड़े उपभोक्ताओं के हकों को भी शामिल करेगा। इसके तहत स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली चोरी पकड़ने के नियम बनेंगे। चेक मीटर या अन्य समाधान भी किए जाएंगे। इस हिसाब से बिजली चोरी के मानकों को परिभाषित किया जाएगा।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: साहू के पहले से शादीशुदा होने की बात से अनजान थी, अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्या का बयान
सोसाइटी में पृथक कनेक्शन की व्यवस्था बनेगी
अभी तक आवासीय सोसाइटी में अलग से बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं थी। पिछले दिनों नियामक आयोग ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि अगर किसी सोसाइटी के 50 प्रतिशत निवासी सहमत हैं तो वे पृथक बिजली कनेक्शन ले सकते हैं। अगर इतने लोग सहमत नहीं हैं तो सोसाइटी की ओर से बल्क सप्लाई से ही बिजली लेने की पुरानी व्यवस्था है। संहिता में आयोग इसे शामिल करने जा रहा है।