फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शिक्षकों को तदर्थ सेवाएं जोड़कर चयन और प्रोन्नत वेतनमान का मिलेगा लाभ, शासन ने जारी किया आदेश

Mon, 05 Jan 2026 10:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद शासन ने अब शिक्षकों की तदर्थ सेवाओं को जोड़कर चयन, प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने का आदेश किया है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षकों को तदर्थ सेवाओं को जोड़कर चयन व प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दाखिल विशेष अनुज्ञा याचिका (एसएलपी) खारिज होने के बाद शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में वर्ष-2006 में सहायक अध्यापक एलटी एवं प्रवक्ता के पद पर शिक्षकों की तदर्थ नियुक्तियां हुईं थीं। वर्ष 2013 में इन शिक्षकों को नियमित करते हुए वर्ष 2016 में इनका चयन वेतनमान स्वीकृत किया गया, लेकिन 2018 में शासन ने आदेश जारी किया कि तदर्थ की सेवाएं किसी भी वित्तीय लाभ के लिए नहीं जोड़ी जाएंगी।

वर्ष 2020 में शिक्षक इसके खिलाफ हाईकोर्ट चले गए। शिक्षकों का कहना था कि कोई भी आदेश बैक डेट से नहीं होता। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने शिक्षकों के पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन विभाग पहले हाईकोर्ट की डबल बेंच और फिर सुप्रीम कोर्ट चला गया। राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की गई थी।
विज्ञापन


Kotdwar: अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, सड़कों पर उतरे कई संगठनों के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


पिछले साल सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद शासन ने अब शिक्षकों की तदर्थ सेवाओं को जोड़कर चयन, प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने का आदेश किया है। अपर सचिव एमएम सेमवाल ने आदेश में कहा कि चयन, प्रोन्नत वेतनमान इस प्रतिबंध के साथ देने की अनुमति दी जाती है कि इसे अन्य विभागों के मामले में नहीं देखा जाएगा।

शिक्षकों को लंबे संघर्ष के बाद चयन, प्रोन्नत वेतनमान का लाभ मिला है। दुखद यह है कि हर मामले के लिए शिक्षकों को कोर्ट जाना पड़ रहा है।
-रमेश पैन्यूली, प्रांतीय महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें