सभी राज्यों की ओर से दिए गए सुझाव
देश के हर गांव में लगाई जाने वाली आयुष्मान चौपाल में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी बनाने के साथ लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने वाले गांवों को आयुष्मान गांव घोषित किया जाएगा। सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज हर सप्ताह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चिंतन शिविर में 2025 तक देश को टीबीमुक्त करने पर चर्चा की गई। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सभी राज्यों की ओर से सुझाव दिए गए।
लिंगानुपात समानता लाने को मिशन मोड पर होगा काम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लिंगानुपात में समानता लाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिशन मोड में काम करेगी। इसके लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट में संशोधन किया जाएगा। सभी राज्यों से संशोधन के लिए सुझाव देंगे। प्रसव से पूर्व भ्रूण जांच रोकने के लिए एक्ट में सख्त प्रावधान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...बाढ़ का कहर: लक्सर और खानपुर में अब तक तीन की मौत, हेलिकॉप्टर से भेजी गई सामग्री, बचाव के लिए 16 टीमें तैनात
अंगदान की प्रक्रिया को होगी सरल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों की ओर से अंगदान की प्रक्रिया का सरलीकरण करने की मांग रखी गई। इसके लिए नोटो और सोटो के नियमों में बदलाव कर प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। अंग दान करने और अंग प्रत्यारोपण करने में आसानी होगी।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर बनेगा पोर्टल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक डेटा तैयार किया जाएगा। उनकी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पोर्टल तैयार कराया जाएगा, जिसपर विशेषज्ञ डॉक्टर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से राज्यों को भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिलेगी और वे डॉक्टरों की सेवाएं ले सकेंगे।