फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 17 सितंबर से शुरू होगा स्वच्छता ही सेवा अभियान; जनभागीदारी और सफाईमित्रों के कल्याण पर जोर

Tue, 15 Sep 2026 08:56 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

निदेशक शहरी विकास विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य के समस्त निकायों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी निकायों में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू होगा। इस बार जनभागीदारी और सफाईमित्रों के कल्याण पर जोर रहेगा। पहले दिन घरों की सफाई करके शाम को हर घर में एक दीया जलाया जाएगा।

विज्ञापन


निदेशक शहरी विकास विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य के समस्त निकायों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। इसमें राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान की रूपरेखा तय की गई। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत की थीम पर चलाया जाएगा।

आमजन से अपील की गई है कि 17 सितंबर को घरों की सफाई कर शाम को एक दीया जलाएं, जो स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होगा। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर पार्कों, स्मारकों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलेगा। एक अक्तूबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ पहल के तहत जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी श्रमदान होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड: औली में जुटे भारत-अमेरिका के जवान, शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास; युद्ध को लेकर साझा करेंगे विचार

दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत सार्वजनिक बैठकें, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर जागरूकता और एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया जाएगा। सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षा उपकरण वितरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


निदेशक ने निर्देश दिए कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों के कायाकल्प, वेस्ट-टू-वेल्थ और नवाचारों के जरिये लोगों में व्यावहारिक बदलाव लाया जाए ताकि 17 अक्तूबर के बाद भी यह निरंतर बना रहे। बैठक में अपर निदेशक प्रवीण कुमार, सहायक निदेशक राजीव पांडे, अधिशासी अभियंता रचना पयाल सहित सभी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें