फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों की मौजूदगी में यूएसएल का धमाकेदार आगाज

Sun, 10 Jul 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड सुपर फुटबाल लीग का आगाज - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारे, राजनीतिक हस्तियां और हजारों दर्शकों की मौजूदगी में उत्तराखंड सुपर फुटबाल लीग (यूएसएल) का शानदार आगाज शनिवार शाम पवेलियन ग्राउंड से हुआ। यूएसएल के आगाज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। लीग में भाग लेने वाली 14 टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी टीम की जर्सी पहनकर मार्चपास्ट किया। लीग का पहला मैच रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हरिद्वार गंगे व रुद्रप्रयाग मोनाल्स और दूसरा मैच पौड़ी प्लाटून्स  बनाम उत्तरकाशी ग्लेशियर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


यूएसएल का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ मुख्य अतिथि सीएम हरीश रावत, स्पेशल गेस्ट खेलमंत्री दिनेश अग्रवाल, स्वामी गिरीजा नंद सरस्वती, यूएसएल के ब्रांड एबेंसडर बाईचुंग भूटिया, फिल्म अभिनेता जितेंद्र और हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की।

मंच का संचालन कर रहे रेड एफएम के सचिन और आईपीएल की कमेंटेटर संचाली अरोड़ा ने अपनी बुलंद आवाज और चुटीली बातों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही यूएसएल का थीम सांग ‘लेट्स प्ले फुटबाल’ भी लांच किया गया। इस दौरान सीएम ने कहा कि फुटबाल जीवंत खेल है। इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल को फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फुटबाल लीग के बाद बालीबाल लीग का आयोजन किया जाएगा। सीएम रावत ने कहा कि पूरे साल उत्तराखंड के लोगों को खेल देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे देश में बोलने की बीमारी है : जितेन्द्र, सॉरी सीएम

अभिनेता जितेंद्र के साथ हल्के-फुल्के मूड में सीएम हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
लीग के शुभारंभ के दौरान मंच पर खूब ठहाके लगे। मंच पर स्टार अभिनेता जितेन्द्र ने कहा कि हमारे देश में बोलने की बीमारी है। लोग बेवजह बोलते जाते हैं सुनने वाला सुनता रहता है। इस दौरान सीएम उनके बिल्कुल पास खड़े थे। जितेन्द्र को लगा कि वह शायद कुछ गलत बोल रहे हैं। उन्होंने तुरंत सीएम को गले लगते हुए सॉरी बोलकर अपनी बात समाप्त की। 

जितेन्द्र ने फाइनल में श्रीदेवी के साथ डांस का वादा किया
मंच पर मौजूद पदाधिकारियों ने अभिनेता जितेन्द्र से ठुमके लगाने का निवेदन किया। जिसपर वह बोले कि आज संभव नहीं है मगर फाइनल में वादा करता हूं कि श्रीदेवी के साथ डांस करूंगा। पर काफी डिमांड आने पर अंत में ताकी रे ताकी संगीत पर ठुमके लगाकर दर्शकों को मनोरंजन करते हुए खूब वाहवाही लूटी। हास्य कलाकार राजपाल ने दर्शकों को डायलॉग बोलकर खूब गुदगुदाया।

ये टीमें करेंगी प्रतिभाग
प्रतिभाग करने वाली टीम में बागेश्वर एफसी कफल्स, चंपावत हिल्स, कॉर्बेट टाइगर्स, चमोली बुग्यालस, देहरादून कैपिटल रेंजर्स, हरिद्वार गंगेस, नैनीताल एफसी लेक्स, पौड़ी प्लाटून्स, पिथौरागढ़ पैंथर्स, अल्मोड़ा बुरांस, रूद्रप्रयाग मोनल्स, टिहरी लायंस, उधमसिंह नगर वारियर्स, उत्तरकाशी ग्लेशियर्स शामिल है।

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर राजपूर विधायक राजकुमार, यूएसएल बोर्ड के सभी सदस्य चेयरमैन वीरेन्द्र रावत, यूएसएल को-चेयरमैन देवेन्द्र बुटोला,  यूएसएल मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन उपाध्याय,  डायरेक्टर वीएस रावत, डायरेक्ट अर्चना शर्मा, यूएसएल सीईओ नरेन्द्र कार्की, प्रवीन पुरोहित, प्रवीन पुरी,, लोकगायक आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें