इस पर सभी मंत्रियों की भी राय ली जाएगी। मंत्रालय स्तर से भी विकास का खाका तैयार होगा। इसके साथ ही राजधानी क्षेत्र की अधिसूचना भी सरकार को जारी करनी होगी।
गैरसैंण तो एक प्रतीक है। हम चाहते हैं कि सिर्फ गैरसैंण का नहीं, उसके आसपास के क्षेत्रों का भी विकास हो। भविष्य में यह क्षेत्र बेस्ट डेस्टीनेशन बनें। प्रदेश सरकार ने एक साल पहले ही झील के निर्माण की घोषणा की थी। यह काम भी तेजी से जारी है।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री