फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव नौ सितंबर को, अधिसूचना जारी, उच्च शिक्षा निदेशालय ने लगाई मुहर

Sun, 01 Sep 2019 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एबीवीपी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नौ सितंबर को होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अमर उजाला ने 28 सितंबर के अंक में छात्रसंघ चुनाव की तिथि की खबर प्रकाशित कर दी थी।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, प्रदेश के 101 डिग्री कॉलेज, पांच विश्वविद्यालय और 50 एडेड कॉलेजों में इस साल भी एक ही दिन छात्रसंघ चुनाव होंगे। चुनाव की अधिसूचना कॉलेज, विवि को भेज दी है। इसके तहत तीन सितंबर को नामांकन, सात को छात्र चुनाव सभाएं होंगी। अब कॉलेज अपने स्तर से छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे।

चुनाव की तिथि एक ही रहेगी, लेकिन नामांकन की तिथियों में कॉलेज स्तर पर कुछ बदलाव किया जा सकता है। हालांकि इस साल अभी तक डीएवी कॉलेज, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में मतगणना की तिथि पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। गत वर्ष दोनों कॉलेजों में चुनाव से अगले दिन ही मतगणना कराई गई थी। बाकी कॉलेजों में चुनाव वाले दिन ही मतगणना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें