फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 29 दिसंबर से होगी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की शुरुआत, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Mon, 26 Dec 2022 07:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खेलों का उद्देश्य सिर्फ मेडल प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, मस्तिष्क एवं स्वस्थ जीवन के निर्माण में भी अहम होता है। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की हिस्सेदारी बालकों के बराबर है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की शुरुआत 29 दिसंबर से होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घाटन करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


ज्योतिष महाकुंभ: सीएम धामी ने किया ज्योतिषों का सम्मान, आचार्य इंदु को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने खेलों व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति लागू की है। खेल नीति में खिलाड़ियों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तराशने, बेहतर डाइट, खिलाड़ियों के लिए रोजगार केअवसर एवं अन्य खेल संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि खेलों का उद्देश्य सिर्फ मेडल प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, मस्तिष्क एवं स्वस्थ जीवन के निर्माण में भी अहम होता है। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की हिस्सेदारी बालकों के बराबर है। इससे पहले मंत्री ने खेल विभाग की बैठक ली। बैठक में सचिव खेल एवं युवा कल्याण अभिनव कुमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे। 

नवनिर्मित शूटिंग रेंज का होगा लोकार्पण 
खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज परिसर में राष्ट्रीय खेल की शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 31.18 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित शूटिंग रेंज का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


खेल महाकुंभ में होंगे 14 खेल 
खेल महाकुंभ में विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। महाकुंभ में 14 खेल होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें