राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि अटल जी के बनाए राज्य को आज मोदी जी संवार रहे हैं। हमारी सरकार, आंदोलनकारी के सपनों को पूरा करते हुए पीएम मोदी की ओर से दिए लक्ष्य, उत्तराखंड दशक प्राप्ति की दिशा में बहुत आगे पहुंच गई हैं। हमें इन 25 वर्षों में राज्य में हुए बदलावों का अहसास घर-घर पहुंचाना है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोर देते हुए कहा कि रजत जयंती कार्यक्रमों के गौरवशाली अवसर पर हम सब की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक जनसहभागिता हो। जो लोग बड़े कार्यक्रमों जैसे प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में शिरकत नहीं कर पाएं, उन्हें वर्चुअल या लाइव प्रसारणों से जोड़ा जाए। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यक्रमों से संबंधित उनकी भूमिका की जानकारी दी।