आयुक्त पांडे ने जिलाधिकारी समेत सभी विभागीय उच्चाधिकारियों का इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से लगाव किसी से छिपा नहीं है। रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति राज्यवासियों के लिए सम्मान की बात है।