वहीं देहरादून राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। परेड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सलामी दी गई। भव्य परेड के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी कार्यकुशलता का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने साहसिक करतब दिखाए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार को लंबी बातचीत की। उन्हाेंने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। कहा, संबंधित पुलिस बल वीआईपी ड्यूटी में दो घंटे पहले अपने प्वाइंट पर पहुंचकर आसपास के स्थान को अच्छी तरह चेक कर लें।
सिर्फ अधिकृत लोगों और वाहनों को अंदर जाने की इजाजत रही। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। बेरिकेडिंग आदि पर किसी को खड़ा न होने दिया गया।