फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: आबादी के बीच दिन में ही घर में घुस गया गुलदार, हमले में बाल-बाल बचा किशोर

Sun, 20 Dec 2020 07:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)

सार

  • डांग मोहल्ले में दिन दहाड़े दिखाई दिया गुलदार, किसी के घर से निकला और चढ़ गया दीवार पर
  • शोर-शराबा सुनकर डांग रोड पर कूदा, लोगों में दहशत
विज्ञापन
घर से बाहर भागता गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में रविवार को डांग मोहल्ले में दिन दहाड़े एक गुलदार दिखाई दिया। वह किसी के घर से निकला और दीवार पर चढ़ गया। गुलदार ने किशोर (14) पर झपट्टा मारने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही किशोर जमीन पर गिर गया और गुलदार के हमले से बच गया। इसके बाद गुलदार झाड़ियों की ओर भाग निकला। गुलदार के दिन दहाड़े दिखने से लोगों में दहशत बनी है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह डांग के पूर्व प्रधान राकेश चंद्र डोभाल अपने घर के समीप मजदूरों से काम करवा रहे थे। इसी दौरान सुबह 10 बजे गुलदार भगत सिंह चौहान के घर से बाहर निकला और दीवार पर चढ़ गया। शोर-शराबा सुनकर गुलदार डांग रोड पर कूद गया।

यहां उसने एक किशोर पर झपटा मारने की कोशिश की, लेकिन किशोर सड़क पर ही गिर गया और बाल-बाल बच गया। इसके बाद गुलदार गुर्राता हुआ झाड़ियों की ओर से भाग निकला। उसके भागने से पूर्व डोभाल ने मोबाइल फोन पर उसकी फोटो कैद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश चंद्र ने बताया कि गुलदार घर में कैसे गया और बाहर कैसे आया इसका पता ही नहीं चल पाया। कहा कि डांग समेत अन्य क्षेत्रों में शीतकाल में गुलदार बस्ती के नजदीक आ जाता है।

पिछले साल एक शावक एक घर के गोदाम में फंस गया था जबकि एक गुलदार डांग से सटे कमलेश्वर में एक घर में घुस गया था। इसे पिंजरे में कैद किया गया था। डेढ़ साल पूर्व मेडिकल कॉलेज श्रीकोट मेें भी गुलदार घुस गया था, जो 52 घंटे बाद गोली का शिकार बना था। 

वन विभाग से इस संबंध में बात हुई है। गुलदार से लोगों को खतरा बना हुआ है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए कहा गया है।
- रविंद्र बिष्ट, एसडीएम श्रीनगर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें