फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों के सवाल पर भड़के उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे, कहा नहीं दूंगा जवाब

Tue, 24 Jul 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
arvind pandey
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में निरीक्षण के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों पर सोमवार को खेल मंत्री तिलमिला गए। आपा खो बैठे शिक्षा मंत्री ने सवाल करने वाले को कांग्रेस का एजेंट कहा तोे प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पत्रकारों ने कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद खेल मंत्री प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चलते बने।

विज्ञापन


खेल मंत्री बनने के बाद अरविंद पांडे पहली बार हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद जब प्रेस कांफ्रेंस शुरू हुई तो खेल मंत्री पहले तो सभी पत्रकारों से राष्ट्रीय खेल से जुड़े सवाल कर उनके ‘ज्ञान’ की परीक्षा लेने लगे। जब पत्रकारों ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम और हल्द्वानी स्टेडियम में खेल सुविधाओं के बजट के अभाव में रुके होने का सवाल किया तो उन्होंने कहा तुम्हें भी आने में नौ महीने लगे होंगे। इतने बड़े होने में भी बीस साल का समय लगा होगा।

डेढ़ साल में कोई भी अवस्थापना नहीं कर सकता... मैं भी नहीं कर सकता हूं। अगर तुम मेरी जगह होते तो तुम भी नहीं कर पाते। जब उनसे कहा गया कि आप ने क्या किया है? आधे से ज्यादा काम तो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किए हैं तो खेल मंत्री तिलमिला गए। उन्होंने जवाब देने की जगह सवाल करने वाले से पूछा कि तुम कांग्रेेस या भाजपा के एजेंट हो। एजेंट की बात सुन प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पत्रकारों ने आपत्ति जताई और कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है। इसके बाद शिक्षा मंत्री प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री का विवादों से रहा है पुराना नाता

Arvind Pandey
-देहरादून महिला इंटर कॉलेज में निरीक्षण के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विज्ञान शिक्षिका के ज्ञान की परीक्षा ही ले ली थी। शिक्षिका ने सही उत्तर बताया तो मंत्री अड़ गए और बोले कि महिला हो इस वजह से बख्श रहा हूं।

-हरिद्वार में खेल मंत्री के बयान से सियासी भूचाल ही उठ खड़ा हुआ था। खेल मंत्री यहां तक कह गए कि खेल संघों में काबिज कुछ लोग महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहे हैं।
-देहरादून के आइस स्केटिंग रिंक से संबंधित सवाल पर तो खेल मंत्री के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ही आ गए थे। रिंक की बदहाल स्थिति के सवाल पर खेल मंत्री ने कहा था कि जिस व्यक्ति ने स्केटिंग रिंक बनाया, वह उसका मकबरा है। खेल मंत्री ने यह नहीं सोचा यह रिंक पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल के कार्यकाल में बना था।

-शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे अपने बेटे की शादी को लेकर भी विवादों में आए थे। मंत्री के बेटे की शादी के कार्ड बांटने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के मामले ने तूल पकड़ा था। बात शिक्षा मंत्री के बेटे की शादी की थी और इस कार्ड में 14 गलतियां थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें