फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: महिला आरक्षण को लेकर आज विशेष सत्र, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा गेट पर पलटी गन्ने से भरी ट्राली

Tue, 28 Apr 2026 11:06 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर आज उत्तराखंड में विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। सदन में महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा होगी। विपक्ष ने भी सत्ता पक्ष को घेरने की अपनी पूरी तैयारी की है। 

विज्ञापन
कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने विधानसभा के मुख्य गेट पर गन्ने से भरी ट्राली पलट दी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए आज विधानसभा का विशेष सत्र होगा। सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने अपना विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक ने विधानसभा गेट पर पलटी गन्ने से भरी ट्राली कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने विधानसभा के मुख्य गेट पर गन्ने से भरी ट्राली पलट दी। उनका कहना है कि इकबालपुर चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 110 करोड रुपए बकाया भुगतान है लेकिन सरकार भुगतान करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति खुद ट्रैक्टर चला कर विधानसभा गेट पर पहुंचे। वहीं कांग्रेस के सभी विधायक रिस्पना पुल से रैली निकालते हुए विधानसभा पहुंचे। अंकित भंडारी को न्याय दिलाने, महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करने के समर्थन में नारेबाजी की।

सरकार की ओर से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) में संशोधन के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। वहीं, विपक्ष ने महिलाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

प्रदेश सरकार ने नारी सम्मान लोकतंत्र में अधिकार विषय पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया है। पक्ष-विपक्ष के सदस्य महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा में शामिल होंगे। सत्ता पक्ष के विधायक लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाए नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन


सत्ता पक्ष की घेराबंदी करेगा विपक्ष
इसके साथ ही महिला आरक्षण बिल को अटकाने पर विपक्षी दलों की भूमिका पर सवाल खड़े करेंगे। चर्चा के दौरान ही सरकार ओर से निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। उधर, विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों पर सरकार को घेरने के रणनीति बनाई है। विपक्ष की ओर से 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को लागू करने का समर्थन कर प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की जाएगी। चर्चा के दौरान विपक्ष महिला अपराध के मुद्दे पर सत्ता पक्ष की घेराबंदी करेगा। महिला आरक्षण पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस से हंगामा होने के आसार हैं।

विशेष सत्र की सभी तैयारियां पूरी हैं। एक दिन के सत्र में नारी शक्ति-लोकतंत्र अधिकार विषय पर चर्चा की जाएगी। पक्ष-विपक्ष के सदस्यों से आग्रह है कि सदन की गरिमा के अनुरूप चर्चा में अपनी बात रखें। - ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष

महिला आरक्षण बिल पर सरकार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। विशेष सत्र में विपक्ष के विधायक तथ्यों के साथ चर्चा में शामिल होंगे। महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा के मुद्दे पर जवाब मांगेंगे। हमारी मांग है कि विशेष सत्र में 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को लागू करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजें। -यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

ये भी पढ़ें...Doon-Delhi Expressway: दिल्ली से दून ढाई घंटे में पहुंचे सीएम धामी, कहा-ये कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण

देश की आधी आबादी को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक लाया गया। विपक्ष ने महिला आरक्षण के विरोध में मतदान कर पारित नहीं होने दिया। विशेष सत्र में नारी शक्ति व उनके अधिकार पर चर्चा की जाएगी। -सुबोध उनियाल, संसदीय कार्य मंत्री



 

विज्ञापन

विपक्ष भी दिखाएगा आक्रामक तेवर
विधानसभा विशेष सत्र में विपक्ष भी आक्रामक तेवर दिखाएगा। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में विधायकों ने महिलाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।नेता प्रतिपक्ष आर्य के सरकारी आवास पर हुई बैठक में तय किया गया सदन में विपक्ष के विधायक तथ्यों व तर्क के साथ महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को ठोस जवाब देगी। साथ ही सत्ता पक्ष ने महिला आरक्षण पर विपक्ष को कोसने का प्रयास किया तो विपक्ष पर तरकश से मुद्दों के बाण चलाने से नहीं चूकेगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, विपक्ष की मांग है कि डबल इंजन सरकार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू करे। 2023 में महिला आरक्षण बिल पारित किया गया। उस समय विपक्ष ने इस बिल को पारित करने में पूरा समर्थन दिया। लेकिन भाजपा की महिलाओं को हक दिलाने की मंशा नहीं है। जिस कारण महिला आरक्षण लागू करने के बजाय उसमें संशोधन कर परिसीमन को जोड़ कर लटकाने का काम किया। भाजपा महिला आरक्षण पर सिर्फ सियासत कर रही है। सदन में विपक्ष तथ्यों के साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें