उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। नायब सूबेदार महिमन, हवलदार विनोद कांडपाल और सिपाही चंदन सिंह मंगलवार रात सैनिक का पार्थिव शरीर को लेकर गौरी विहार काशीपुर पहुंचे।
बुधवार सुबह स्थानीय श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान हेमपुर डिपो से हवलदार राकेश सरकार, नायब सूबेदार केबी सिंह और नायक शोभाराम समेत 10 लोगों ने पुष्प गुच्छ अर्पित कर दिवंगत सैनिक को अंतिम विदाई दी।
शहीद सुरेश के छोटे भाई पूरन बलोदी छह कुमाऊं रेजीमेंट गंगा नगर राजस्थान में तैनात है। उनके दूसरे छोटे भाई पूरन चंद्र ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि शहीद सुरेश के बड़े भाई हाल ही में असम रायफल से रिटायर हुए हैं। शहीद के दो बच्चे हैं।