फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल

Fri, 03 Nov 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों की गोलाबारी में ब्लाक के फलोटा गांव सैनिक सूरज शहीद हो गया। सूरज की मौत के बाद फलोटा सहित पूरे कपीरी और ब्लाक में शोक की लहर है। शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन


कोलाडुंग्री ग्राम पंचायत के तहत फलोटा गांव के नारायण सिंह और विमला देवी का इकलौता बेटा गढ़वाल ग्रुप के मेकेनाइज कोर में सेवारत था। शहीद सूरज के चचेरे भाई भगवान कंडवाल और मातवर तोपाल ने बताया कि सूरज वर्ष 2011 में भर्ती हुआ था और दो साल के लिए 50 आरआर (राष्ट्रीय राइफल) में जम्मूकश्मीर में तैनात था।

लेकिन बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे सूचना मिली कि सूरज सिंह आतंकियों की गोलाबारी में शहीद हो गया। सूचना से नारायण सिंह, विमला देवी पर तो मानो पहाड़ टूट पड़ा। यही नहीं तकरीब 50 परिवारों वाले फलोटा गांव में सूरज की मौत पर मातम छा गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गांव में पसरा मातम

जबकि कपीरी पट्टी के कोलाडुंग्री, ग्वाड़, सुखतोली, कनखुल मल्ला और तल्ला सहित आस पास के गांवों और पूरे विकासखंड में सूरज के शहीद होने की खबर से शोक की लहर है। भगवान कंडवाल ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह फलोटा गांव पहुंचेगा। जिसके बाद कर्णप्रयाग के संगम घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Gen Bipin Rawat #COAS & all ranks #IndianArmy salute Sigmn Kushwah Pradip Singh & Sep SS Topal who attained martyrdom in Pulwama Sector, J&K pic.twitter.com/1xpmyqLKnG
    — ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) 3 नवंबर 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें