दो फरवरी को दोपहर में वे परीक्षा के लिए अपनी सीट देखने गए थे। उस दौरान वे वहां पर अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही अन्य जवान रोहित को सेना अस्पताल ले गए और भर्ती कराया।
लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रोहित एक माह की छुट्टी बिताकर 17 जनवरी को ही बीकानेर के लिए रवाना हुए थे। अपने परिवार का रोहित ही एकमात्र सहारा था। उसकी एक बहन भी है जिसकी तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी।